IANS News
उप्र : सेना ने ‘विजय दिवस’ पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, 16 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। ‘विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह यहां लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान के युद्ध स्मारक ‘स्मृतिका’ पर माल्यार्पण कर उन जांबाज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई] जिन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने सर्वोच्च प्राणों की आहुति दे दी थी।
इस अवसर पर मध्य कमान मुख्यालय के मेजर जनरल पी.पी. सिंह सहित स्टेशन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने मध्य कमान के युद्ध स्मारक ‘स्मृतिका’ पर पुष्पचक्र अर्पित कर जांबाज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना की एक टुकड़ी ने सलामी सशस्त्र दी तथा बिगुलर द्वारा अंतिम धुन बजाई गई। इस दौरान ले. जनरल शर्मा ने शहीदों को सलामी दी। शहीद सैनिकों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन चीफ जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी को 93000 से अधिक सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। भारतीय सेना एवं मुक्ति वाहिनी का नेतृत्व कर रहे जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने अपने कुशल यद्ध रणनीति के तहत युद्ध के मात्र 14 दिनों में पाकिस्तान पर विजय हासिल की।
3 दिसंबर, 1971 को शुरू हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दिया और पूर्वी एवं पश्चिमी सीमा पर लड़ते हुए विजय हासिल की, जो विश्व सैन्य इतिहास में एक उपलब्धि के रूप में दर्ज है। 16 दिसंबर को हुई भारत की इस शानदार विजय के उपलक्ष्य में हर वर्ष इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार