Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रहीं अक्षय की मां, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी और अक्षय खन्ना की मां गीतांजली खन्ना का शनिवार रात 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थीं।

गीतांजलि और अक्षय शनिवार सुबह 11 बजे  फार्महाउस आए थे। दोपहर में गीतांजलि को बेचैनी हुई। इसके बाद उन्‍हें एक लोकल डॉक्‍टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उन्‍हें कुछ दवाइयां दी।

दवाइयां लेने के बाद गीतांजलि सो गईं। रात में अक्षय ने जब उनको चेक किया तो बॉडी टेम्‍प्रेचर लो था। तो अक्षय ने राहुल को बुलाया और दोनों उन्‍हें लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और वहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें, गीतांजलि और विनोद की शादी 1971 में हुई थी और 1985 में दोनों का तलाक हो गया था। उनकी मौत के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके दोनों बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्न सदमे में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending