Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब ये एक्ट्रेस करने जा रही हैं शादी, नाम जानकर टूट जाएंगे कई दिल!

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के बाद जल्द ही बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रियंका की ही बहन परिणीति चोपड़ा हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई से शादी कर सकती हैं। दोनों की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी।

दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं।

आपको बता दें कि चरित भी परिणीति की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखते हैं वह अग्निपथ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

वहीं अगर परिणीति के वक्र फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म नमस्ते लंदन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अर्जुन कपूर नजर आए थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending