Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हनीमून मनाने के बाद प्रियंका के पति निक ने दी खुशखबरी, जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में रिशेप्शन पार्टी भी दी इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मुंबई में 20 दिसंबर को अपनी दूसरी रिशेप्शन पार्टी देंगे। शादी के बाद निक और प्रियंका काफी समय तक भारत में ही रहे और ईशा अंबानी की शादी के बाद हनीमून मनाने ओमान चले गए।

दोनों एक दूसरे के साथ टाइम भी ठीक से नहीं बिता पाये थे कि निक को विदेश लौटना पड़ा। लेकिन इसी बीच एक खुशी की खबर आयी है जिसे जानकर प्रियंका के फैन भी चौंक जायेंगे।

दरअसल, बात ये है कि निक जल्द ही पापा बनना चाहते हैं जिसके लिए वो इंतजार नहीं कर सकते। हाल ही में उन्होंने ये बात कही है। निक जल्दी ही फैमिली प्लानिंग के मूड में हैं। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही।

निक ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे प्रियंका चोपड़ा के साथ फैमिली प्लानिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्दी ही पापा बनना चाहते हैं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending