Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कमलनाथ इस वजह से जा चुके हैं तिहाड़ जेल, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम का एलान गुरूवार देर रात कर दिया गया।

इसके बाद शुक्रवार को पार्टी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कमलनाथ के सबसे पुराने नताओं में से एक हैं वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कांग्रेस की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। 17 दिसंबर को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज हम उनके जीवन से कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपको भी पता नहीं होंगी।

कहा जाता है कि इंदिरा गांधी उन्हें अपना ‘तीसरा बेटा’ मानती थीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस बात का जिक्र चुनाव प्रचार के दौरान भी की थी।

इंदिरा गांधी ने यही पर एक चुनावी सभा में कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा बताया था और मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कमलनाथ और संजय गांधी बचपन के दोस्त थे। उनकी दोस्ती स्कूल के दिनों में हुई थी। देहरादून के दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक बार कमलनाथ संजय गांधी के लिए तिहाड़ जेल तक जा चुके हैं।

 

उन्होंने भरी अदालत में एक कागज का गोला बनाकर जज के ऊपर फेंक दिया था। हालांकि उसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। इसी घटना ने कमलनाथ को गांधी परिवार का बिल्कुल करीबी बना दिया।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending