Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Live: होने जा रहा है राजस्थान के मुख्यमंत्री का एलान, राहुल गांधी के घर पहुंचे पायलट-गहलोत!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान में बहुमत मिलके के बाद भी भी कांग्रेस की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। अब यहां मुख्यमंत्री पर पेंच फंस गया है।

जहां एक ओर गहलोत अपने अनुभव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री की दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं पायलट अपने तर्कों के आधार पर पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दो दिन से चल रही रस्साकशी शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार को देर रात तक बैठकों के दौर के चलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर गहलोट-पायलट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पायलट-गहलोत में सहमति बनाने के लिए प्रियंका भी बैठक में मौजूद हैं।

जहां एक ओर सचिन कांग्रेस में युवा चेहरों को मौका देने की बात भी याद दिला रहे हैं। वहीं गहलोत अपने अनुभव का हवाला दे रहे हैं।

पायलट के पीछे न हटने के पीछे एक और बड़ी वजह सामने आ रही है माना जा रहा है कि आधे से ज्यादा विधायक पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में हैं वहीं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में नजर आ रही हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending