Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश Live: अगर कमलनाथ बने मुख्यमंत्री तो होंगे सबसे अमीर सीएम, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को 15 साल बाद फिर से सत्ता में ला दिया है। लेकिन यह जीत कांग्रेस को आसानी से नहीं मिली यहां एक-एक सीट पर जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दोनों ही पार्टियों में कांटे की टक्कर इस कदर थी कि मंगलवार की सुबह शुरू हुई मतगणना अगले दिन तक आठ बजे जारी रही जिसके बाद कांग्रेस 114  सीट हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के बाद स्थानीय नेताओं द्वारा सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे।

लेकिन राज्यपाल ने उन्हें सबसे पहले नेता चुनने के लिए कहकर वापस लौटा दिया। सूत्रों के मुताबिक विधायक दल ने मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ के नाम पर मुहर लगाई है लेकिन अंतिम फैसला सभी विधायको ने राहुल गांधी पर छोड़ दिया है।

भले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में संशय बरकरार है, लेकिन सीनियर लीडर कमलनाथ की दावेदारी काफी मजबूत बताई जा रही है। ऐसे में उनकी तुलना अगर देश के अमीर मुख्यमंत्रियों से करें तो उनके सामने कोई नहीं टिकता।

वह देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू से भी खासे अमीर हैं। अगर कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम फाइनल करता है तो वह सीधे-सीधे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

2014 के लोकसभा चुनाव में जमा किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, पूर्व मंत्री कमलनाथ के पास कुल 187 करोड़ रुपए की एसेट है। इसमें से उनके पास कुल 7.09 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि 181 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियां और ट्रस्ट भी शामिल हैं।

कमलनाथ के पास दो गाड़ियां हैं, जिनमें से एक दिल्ली में रजिस्टर्ड एम्बेसडर क्लासिक कार और एक मध्य प्रदेश नंबर प्लेट वाली सफारी स्टॉर्म एसयूवी है। वह छिंदवाड़ा जिले में 63 एकड़ जमीन के मालिक भी हैं।

इसके पहले सितंबर, 2011 में 273 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सरकार ने उन्हें देश का सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री भी घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending