Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन की वजह से नाखुश हैं रणवीर सिंह, वजह है हैरान कर देने वाली!

Published

on

Loading

मुंबई। शादी के बाद रणवीर सिंह एक बार फिर फिल्मों में बिजी हो गए हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

शादी के तीन रिशेप्शन पार्टी देने के बाद रणवीर फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर फिल्म के ट्रेलर से खुश नहीं हैं।

उनके नाखुश होने की वजह अजय देवगन को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में अजय देवगन की दमदार एंट्री से रणवीर का किरदार पूरी तरह से ढ़क गया जिससे वह इंसिक्योर फील कर रहे हैं।

DNA की रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह अपसेट नजर आए। बता दें कि सोशल मीडिया में जितनी तारीफ फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर की हो रही है उससे ज्यादा तारीफ ट्रेलर में 5 सकेंड के लिए शामिल की गई सिंघम की एंट्री की हो रही है।

ट्रेलर के अंत में अजय देवगन सिंघम के गेटअप के साथ ड्रामेटिक अंदाज में अपनी कार से नीचे उतरते हैं। उस दौरान सिंघम का थीम सॉन्ग बैकग्राउंड में बजता है। इस सीन ने लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। मगर रणवीर सिंह इससे ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending