IANS News
छग : अनाज व्यापारियों से 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। अनाज व्यापारियों से अनाज दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को आजाद चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छत्तीसगढ़ के पांच व्यापारियों से कुल एक करोड़ सात लाख 270 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी अनाज का सौदा कर व्यापारियों से रकम लेता, लेकिन अनाज नहीं देता था।
पुलिस के अनुसार, रायपुर के आजाद चौक थाना इलाके के मामले में राठौर चौक निवासी पुरनलाल अग्रवाल (72) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि वह बालाजी ग्रेन्स रामसागरपारा का संचालक है। उसके फर्म से अनाज, दाल, दलहन और शक्कर का थोक क्रय-विक्रय होता है। साथ ही एजेंट के माध्यम से भी सामान खरीदने-बेचने का काम होता है।
शिकायत के अनुसार, अग्रवाल ने स्थानीय एजेंट अमर के माध्यम से किशोर मारुति वाडेकर संचालक ‘हेमंत शुगर’ मांजल गांव, जिला बीड, महाराष्ट्र को मौखिक सौदा का ऑर्डर दिया था। इसके संदर्भ में 10 अप्रैल, 2017 को आरटीजीएस के माध्यम से कुल नौ लाख 57 हजार 500 रुपये दिए गए। रुपये मिलने के बाद भी आरोपी ने शक्कर देने में हीला-हवाली किया। रकम वापस करने का विश्वास दिलाकर आरोपी ने दो लाख 50 हजार और दो लाख 57 हजार 500 रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त आरोपी ने खमतराई थाना इलाके के अशोक कुमार मित्तल से 57 लाख 52 हजार 900 रुपये, थाना मौदहापारा के केवल सिंह धुप्पड़ से 16 लाख 8 हजार 550 रुपये, तारबहार थाना बिलासपुर के किशनचंद वाधवानी से 13 लाख 31 हजार 320 रुपये और कोरबा के मनोहर लाल किशोर कुमार से 10 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार