Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिर विवादों में घिरी सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा गिरफ्तार!

Published

on

Loading

मुंबई। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ एक बार फिर विवादों में आ गई है। हाल ही में फिल्म को लेकर कई संगठनों ने इसे बैन करने की मांग की थी।

उनका कहना था कि फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। रिलीज के दो दिन बाद फिल्म एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। इस बार फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।

शनिवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया। मामला केदारनाथ फिल्म से ही जुड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

आपको बता दें कि प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं। यह कंपनी रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।

जब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेच दिए थे, तब जून 2018 को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

भगनानी का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से रोनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे जाने से उन्हें 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। भगनानी ने प्रेरणा के अलावा प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending