Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी कर घर बैठ गईं थी ये 5 एक्ट्रेसेस, आखिरी वाली जूझ रही हैं गंभीर बीमारी से

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका के बाद प्रिंयका ने शादी की हैं। अब इन दोनों एक्ट्रेसेस के बाद कपिल शर्मा शादी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद अपना करियर छोड़कर बैठ गई हैं। तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रसेस के बारे में –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

नम्रता शिरोडकर – नम्रता शिरोडकर ने साउथ एक्टर महेश बाबू से 2005 में शादी की थी और इसके बाद ये फिल्मी दुनिया से दूर रही है। इतना ही नहीं, नम्रता शिरोडकर तो शादी के पहले सी फिल्मों से दूरी बनाकर रह रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म रोक सको तो रोक लो देखा गया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

असिन – फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस आसिन ने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से साल 2016 में शादी कर बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया। साल 2015 में आई उनकी आखिरी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ थी जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। अब आसिन लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ट्विंकल खन्ना – बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से 2001 से दूरी बना ली है। जी हां, शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया और फैमिली के साथ खुशी खुशी रहने लगी। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की आज खुशहाल फैमिली है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मंदाकिनी – 80 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं कभी मंदाकिनी भी जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गईं। उन्होंने साल 1990 में मोंक से शादी कर ली। उनकी आखिरी फिल्म मेरा साथी (1985) थी। मंदाकिनी का नाम दाउद से जुड़ने के बाद उनका करियर गिरता चला गया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सोनाली बेंद्रे – सोनाली बेंद्रे ने 2002 में गोल्डी बहल से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ दिया। शादी के बाद अपने फैमिली को ही समय देना उचित समझा, ऐसे में अब सोनाली पूरी तरह से फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हाल ही में हुई प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए टाइम नहीं मिल रहा है। क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेसेस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending