Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर अली खान ने इस मामले में सैफ-करीना को दी टक्कर, जानकर होगी हैरानी

Published

on

Loading

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान अपनी फोटोज़ और वीडियो की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि पूरा देश उसकी क्यूटनेस का दीवाना है। आपको बता दें, तैमूर जल्द ही 2 साल के हो जाएंगे। 20 दिसंबर को उसका बर्थडे है।

आपको बता दें, हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस लिस्ट में न तो करीना का नाम हैं और न ही सैफ का।

View this post on Instagram

Taimur … Hero look

A post shared by Kanchan Shaw Mahato (@kshaw215) on

इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है। वहीं तैमूर 10वां स्थान पर है। खबर के अनुसार, तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। तैमूर की पॉपुलैरिटी के चलते मार्केट में उनके नाम का सॉफ्ट टॉय भी आ गया है।

बता दें, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे स्थान पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, चौथे स्थान पर विजय माल्या, पांचवे स्थान पर नीरव मोदी हैं।

वहीं इस लिस्ट में छठे स्थान पर मीटू के आरोपों में घिरे एमजे अकबर हैं। साल 2018 में जो लोग सुर्खियों में रहे उनमें एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का नाम भी शामिल है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending