Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी नुकसान, तीन राज्यों में कांग्रेस बना सकती है सरकार!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल ने सियासी दलों में हलचल मचा दी है।

शुक्रवार को कई बड़ी एजेंसियों के एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। इन एग्जिट पोल में बीजेपी की सीटें बड़ी संख्या में कम होती दिख रही हैं।

अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां शिवराज सिंह की सरकार की वापसी होती नहीं दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 111 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस की सीटों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

पोल के मुताबिक इस बार कांग्रेस को 113 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के आंकड़े से दोनों ही दल दूर हैं लेकिन अगर आजतक-एक्सिस माई इंडिया का सर्वे सही साबित हुआ तो राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर सकती है।

वहीं राजस्थान की एग्जिट पोल की बात करें तो लगभग हर सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 130 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं मध्य प्रदेश की तरह यहां भी बीजेपी की वापसी मुश्किल लग रही है पोल में यहां बीजेपी को 63 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी का यही हाल है। यहां भी रमन सिंह अपना करिश्मा दोहराते हुए नहीं दिख रहे हैं। यहां कांग्रेस को 90 में से 60 सीट मिलने का अनुमान है वहीं बीजेपी पोल में महज 26 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

इन एग्जिट पोल में गौर करने वाली बात यह है कि तीनों राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। राजनीतिक विशेषज्ञ इन चुनावों को लोकसभा चुनाव के सेमाफाइनल के रूप में देख रहे थे।

अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हुए तो 2019 में होने आम चुनाव में कांग्रेस को संजीवनी मिल जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 दिसंबर को आने वाले नतीजे एग्जिट पोल को सही साबित करते हैं या नहीं।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending