Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजस्थान में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर ईवीएम खराब, मंत्री और बड़े नेताओं को भी हुई परेशानी!

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस बार लोगों में मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक राजस्थान में 41 फीसदी मतदान हो चुका है।

आपको बता दें कि इस बार राजस्थान में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है। जहां एक ओर सीएम वसुंधरा राजे अपनी जीत को लेकर दावे कर रही हैं वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

मतदान के बीच कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से हंगामा भी हुआ। वहीं कई जगहों पर मशीन खराब होने की वजह से देर से मतदान शुरू हुआ।

कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी थे जहां वीआईपी नेता भी वोटिंग करने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम खराब होने की वजह से उन्हें भी इंतजार करना पड़ा।

बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी वोट डालने पहुंचे थे लेकिन ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

इसी तरह जालौर के अहोर में मतदान बूथ संख्या पर 253 और 254 में ईवीएम में खराबी के चलते मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। इस मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग भी रूकी रही।

वहीं, पूरे प्रदेश में मतदान शुरू होने के ढाई घंटे बाद भी जैसलमेर में तीन बूथों में मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका था। यहां वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग रूकी रही। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि खराब मशीनों को बदलने का काम हो रहा है।

जोधपुर में जिस बूथ पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत वोट डालने पहुंचे थे वहां भी ईवीएम में कुछ देर के लिए दिक्कत आई।
आपको बता दें कि राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसके नतीजे बाकी चार राज्यों के नतीजों के साथ 11 दिसंबर को आएंगे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending