Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2.0 ने 8 दिनों में ही बना लिया ऐसा रिकॉर्ड, किसी भी फिल्म के लिए तोड़ पाना होगा मुश्किल!

Published

on

Loading

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक हिंदी वर्जन में 140 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ दर्ज किया गया। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 8 दिनों में 550 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2010 में आई रोबोट का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर शंकर ने किया है। इसके पहले भाग का निर्देशन भी इन्होंने ही किया था।

फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड्स आसानी से तोड़ देगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending