Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के 7 दिन बाद प्रियंका ने उठाया बड़ा कदम, जानकर निक को भी होगी हैरानी!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में रिशेप्शन पार्टी दी थी जिसमे पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

शादी के 7 दिन बाद प्रियंका ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। अब इंस्टा पर प्रियंका का नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गया है। हालांकि उन्होंने ट्विटर और फेसबुक के नाम में अभी कोई बदलाव नहीं किए हैं।

नई दिल्ली में डेटिंग एप्लीकेशन ‘बंबल’ की लॉन्च पार्टी में प्रियंका और निक के पहुंचने के एक दिन बाद ही प्रियंका ने नाम में जोनस जोड़ा है। यह जोड़ा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधा था।

भारत में आधिकारिक तौर पर ‘बंबल’ पांच दिसंबर को लॉन्च हुआ था। आपको बता दें कि दिल्ली में रिशेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका 7 दिसंबर को मुंबई में भी अपने करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन करेंगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending