Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर सिंगर मीका सिंह पर आई आफत, दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया!

Published

on

Loading

मुंबई। अपनी यूनीक आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई में हिरासत में लिया गया है।

उनपर 17 साल की नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका की गिरफ्तारी सुबह 3 बजे हुई। उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है।

मीका को हिरासत में लेने की पुष्टि दुबई पुलिस ने भी कर दी है। मीका दुबई में एक बॉलीवुड इवेंट करने गए हुए थे। खबर है कि मीका सिंह के जेल जाते ही उनके कई दोस्त उन्हें जेल से छुड़वाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब मीका किसी विवाद में फंसे हैं। साल 2006 में राखी सावंत को उनके बर्थडे पर किस करने पर भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इसके अलावा साल 2014 में मीका हिट-एंड-रन केस में फंस चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को अपनी कार से कुचल दिया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending