Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पति संग छत पर गईं सनी लियोनी, करने लगीं रोमांस!

Published

on

Loading

मुंबई। अपनी हॉटनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सनी लियोनी भले ही काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हो लेकिन अपने फैंस के लिए वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं।

सनी लियोनी

हाल ही में सनी ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो देखते ही देखते वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों सनी का हॉट अंदाज देखा जा सकता है।

फोटोज में सनी अपने घर की छत पर बने स्विमिंग पूल में नहाती नजर आ रही हैं। वहीं साथ में सनी के पति डेनियल वेबर भी हैं। तीन बच्चों के बाद भी सनी और डेनियल ने अपनी लाइफ में रोमांस को जिंदा रखा है।

View this post on Instagram

Home goals !!!

A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on

फोटो शेयर करते हुए सनी ने लिखा.. ‘शहर के बीच में, डेनियल और मैंने हमारी छत पर सिर्फ हमारे लिए एक शांत जगह बनाई। काम … काम … काम !! सनी बिकिनी में काफी हॉट लग रही हैं। वहीं डेनियल अपने टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending