Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस काम में सलमान खान ने दी अमिताभ बच्चन को मात, जानिए क्या हैं वजह!

Published

on

Loading

फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। 100 की इस लिस्ट में बॉलीवुड के टॉप 10 स्टार्स है। इस लिस्ट में कौन हैं टॉप 10 स्टार्स, जिन्होंने सबसे ज्यादा रुपये कमाए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सलमान खान – बॉलीवुड एक्टर सलमान लगातार तीन साल से फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। खान 253.25 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

विराट कोहली – भारतीय कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली 228.09 करोड़ की सालाना कमाई के साथ ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अक्षय कुमार – फिल्म स्टार अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अक्षय 185.00 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दीपिका पादुकोण – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। दीपिका 112.80 करोड़ की सालाना कमाई करती हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

महेंद्र सिंह धोनी – भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में है वह पांचवे नंबर पर हैं। धोनी की सालाना कमाई 101.77 करोड़ की हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आमिर खान – फिल्म स्टार आमिर खान फोर्ब्स की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। आमिर 97.50 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अमिताभ बच्चन – बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में नाम है वह इस लिस्ट में सातवें नंबर और है। अमिताभ की सालाना कमाई 96.17 करोड़ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

रणवीर सिंह – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। रणवीर 84.67 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट के स्टार सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में है वह नौवें नंबर पर हैं। सचिन की सालाना कमाई 80.00 करोड़ की हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अजय देवगन – फिल्म स्टार अजय देवगन फोर्ब्स की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। अजय 74.50 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending