मनोरंजन
फोटो क्लिक करा रहे मुकेश अंबानी से फोटोग्राफर्स ने कहा-सर जियो चल नही रहा है, फिर जो हुआ…
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से जुड़ी खबरें इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी के अलावा दोनों की रिशेप्शन पार्टी भी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में दोनों ने मुंबई में अपनी शादी की तीसरी रिशेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों समेत कई बिजनेसमैन भी शामिल हुए। लेकिन दोनों के रिशेप्शन में कुछ ऐसा हुआ जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
दरअसल, मुकेश अंबानी अपने बेटे-बहू और पूरे परिवार के साथ दीपवीर के इस रिसेप्शन में पहुंचे थे। यहां मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ मीडिया को पोज दिए। इसी दौरान देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन से कुछ फोटोग्राफर ने मजाक करना शुरू कर दिया। उनसे ऐसी बात बोली गई जिसे सुन सब हंस पड़े।
जब मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पोज दे रहे थे। तभी कुछ मीडिया पर्सन ने मुकेश अंबानी से कहा, ‘सर जियो नहीं चल रहा है’। यह सुन वहां मौजूद अन्य फोटोग्राफर्स हंसने लगे। वहीं ईशा अंबानी और होने वाली बहुएं श्लोका व राधिका, मुकेश अंबानी की ओर मुड़कर देखने लगीं।
पूरे अंबानी परिवार ने इस सवाल का हंसकर सामना किया। मुकेश अंबानी का इस बात पर कोई असर नहीं पड़ा और हंसते हुए रिएक्ट किया। तभी संजय दत्त भी वहां आ गए। मुकेश अंबानी ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया। संजय पूरे अंबानी परिवार से हंसते हुए मिले। फोटोग्राफर्स मुकेश अंबानी और संजय दत्त की साथ में फोटो मांगते दिखे, लेकिन अंबानी परिवार वहां से मुस्कुराते हुए चला गया।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन