Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान-अजय को टक्कर देने आ गया सिंबा, ट्रेलर देखकर भूल जाएंगे दबंग और सिंघम!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह को मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंबा का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।

रिलीज होने के सिर्फ आधे ही घंटे में इसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। अगर ट्रेलर की बात करें तो रणवीर सिंह इसमें पहली बार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में रणवीर सिंह एक करप्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया है।

फिल्म की कहानी कुछ हद तक दंबग से मिलती जुलती नजर आ रही है। लेकिन फिल्म का निर्देशन अगर रोहित शेट्टी कर रहे हैं तो इसमे कुछ अलग तो जरूर देखने को मिल सकता है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending