Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सिद्धिविनायक पहुंची दीप‍िका पादुकोण के झुमके की कीमत जानकर माथा पकड़ लेंगे आप

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण और एक्टर रणवीर स‍िंह का एक द‍िसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में तीसरा र‍िसेप्‍शन है। ये र‍िसेप्‍शन बॉलीवुड के स्टार्स के लिए है। इससे पहले दोनों स्टार्स सिद्धि विनायक मंदिर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दर्शन के दौरान दीपिका और रणवीर के साथ दीपिका के माता-पिता उज्जवला पादुकोण-प्रकाश पादुकोण, बहन अनीशा पादुकोण भी नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस दौरान दीप‍िका क्रीम कलर के सूट में नजर आई थीं। वहीं रणवीर स‍िंह जहां क्रीम कलर के कुर्ता पाजामा और उसके साथ क्रीम कलर की ही नेहरू जैकेट पहने नजर आए थे। इस दौरान दीप‍िका ने जो झुमके पहने थे उसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के इन खूबसूरत झुमकों की कीमत 2 लाख 40 हज़ार रुपए थे। यह खूबसूरत झुमके सिग्नेचर ब्रैंड के थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 तारीख को दोनों स्टार्स कोंकणी रीति रिवाज से रस्‍में पूरी हुई थीं। तो 15 तारीख को स‍िंधी रीति रिवाज से शादी हुई थी। दोनों स्टार्स ने फोटोज़ सोशल मीड‍िया पर शेयर की थीं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending