Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह को शादी के 25 दिन में ही चल गया पता, कैसे रखना है दीपिका को खुश!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की शादी को एक महीने भी नहीं हुए हैं और उन्हें पत्नी को खुश कैसे रखा जाता है यह पता चल गया है।

उन्होंने पत्नी को खुश कैसे रखते हैं इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि पत्नी जो भी कहे, उसके लिए ‘हां’ कहें। रणवीर ने शनिवार रात आयोजित शादी के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण को देखते हुए यह बात कही, जहां महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट-जगत से एम.एस. धौनी जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

कार्यक्रम में अमिताभ ने अपने गीत ‘जुम्मा चुम्मा’ पर डांस किया और सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ ‘छईयां छईयां’ पर थिरके।

रणवीर और दीपिका ने मुंबई में शनिवार को द ग्रैंड हयात में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड, खेल और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में न केवल बिग बी और शाहरुख, बल्कि करिश्मा कपूर और वरुण धवन ने भी रणवीर के साथ ‘जुड़वा’ के गीत पर डांस किया।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रणवीर ज्ञान भरी बातें करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वह दीपिका की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “जीवन में सफलता की कुंजी यह है कि वह (पत्नी) जो भी कहें, उस पर ‘हां’ कहें।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending