Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका और रणवीर अभी तक हैं कुंवारे, सच्चाई जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

शादी के बाद दोनों जब भारत आए तो एयरपोर्ट पर दोनों का भव्य स्वागत हुआ। शादी के बाद यह जोड़ा अब तक तीन रिशेप्शन पार्टी दे चुका है लेकिन इस बीच आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह जानकर आपको हैरत होगी कि दीपिका और रणवीर अभी भी कुंवारे हैं। दरअसल, दीपिक और रणवीर ने शादी में एक ऐसी गलती कर दी है जिससे शादी रजिस्टर नहीं हो पा रही है।

यही वजह है दीपिका और रणवीर की शादी तो हो गई है लेकिन कानूनी रूप से देखा जाए तो दोनों अभी तक कुंवारे ही है। बताया जा रहा है कि दोनों की तरह ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी रजिस्टर नहीं हो पाई है। इ

सका खुलासा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई एक आरटीआई में हुआ है। आरटीआई के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी।

यह शादी रजिस्टर नहीं हो सकती, क्योंकि इस बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी नहीं दी गई। विदेशीय विवाह अधिनियम, 1969 के प्रावधान के मुताबिक, जिस देश में शादी की जा रही है, वहां के दूतावास को लिखित जानकारी देनी होती है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending