Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2.0 ने पहले ही दिन बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, शाहरुख-सलमान आमिर साथ मिल कर भी नहीं बना सकते!

Published

on

Loading

मुंबई। 29 नवंबर को फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया जब रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई।

पहले दिन फिल्म के प्रति लोग की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। साउथ में तो रजनीकांत का जलवा है ही इसके अलावा नार्थ इंडिया में भी इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिला।

फिल्म 2.0 ने रिलीज के साथ ही अपने पहले दिन की कमाई से कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। पहले दिन फिल्म ने केवल साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ताबड़तोड़ कमाई की।

गुरूवार को रिलीज हुई इस फिल्म में छुट्टी न होने के बावजूद पहले ही दिन 72 करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है इससे यह माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बाहुबली के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है।

देखना दिलचस्प होगा कि 550 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 का रिकार्ड तोड़ने में सफल हो पाती है या नहीं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending