Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के पहले राखी सावंत के होने वाले पति ने जारी किया ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’, खुला राज

Published

on

Loading

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी की खबरें सुनकर अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी शादी करने जा रही हैं। राखी सावंत ने अपने लिए दूल्हा ढूंढ लिया है और वो अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रही हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, राखी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करके दी। शादी की डेट 31 दिसंबर है वहीं वेन्यू लॉस एंजेलेस तय किया गया है। राखी सावंत जिससे शादी करने जा रही हैं, वो दीपक कलाल हैं। दीपक पेशे से यूट्यूब सिलेब्रिटी हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अभी शादी का कार्ड पोस्ट किए हुए एक दिन ही हुआ है कि उनके होनेवाले पति दीपक कलाल ने राखी सावंत का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ जारी किया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस अजीबोगरीब सर्टिफिकेट पर लिखा है, ‘Certificate of Virginity presented to Rakhi Sawant’. 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खबरों की मानें तो राखी अपनी शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान और करण जौहर को भी इनवाइट करेंगी ।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending