Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का नहीं लेती पति विराट से कोई सलाह, बोली- जानती हूं कि वो खराब…..

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऐसी हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पत्रकारों से बात करना पसंद नहीं करती हैं। दरअसल, वो जिस इंवेंट में जाती हैं, सिर्फ उस बारे में ही बात करती है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हाल में ही अनुष्का की फिल्म जीरो की पब्लिसिटी शुरू हो चुकी है। मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंचीं और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का ने कई जरूरी बातें भी शेयर कीं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि ‘फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि विराट कुछ खराब सा आइडिया ही देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी। अनुष्का के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। इस फिल्म को आनंद एल. राई ने निर्देशित किया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा के 10 साल पूरे होने वाले हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं पिछले साल 12 दिसंबर को ही अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुपचुप शादी कर ली थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending