Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

देखें दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की EXCLUSIVE PHOTOS-VIDEO

Published

on

Loading

बॉलीवुड के गलियारे में मोस्ट पॉपुलर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुंबई वेडिंग रिसेप्शन हुआ हैं। रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में जोड़ी काफी रॉयल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान सफेद और गोल्डन कलर के लिबास में दोनों ही स्टार्स ने मैचिंग डिजाइनर ड्रेस पहना हुआ है। बता दें, मुंबई रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन दिया गया था।

बता दें, बॉलीवुड की ड्रीम जोड़ी दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई। दीपवीर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों के शिरकत की। रिसेप्शन में रणवीर सिंह की मां अंजू भावनानी भी पहुंच चुकी हैं।

गौरतलब हैं, दीपिका-रणवीर की जोड़ी ‘राम-लीला गोलियों की रास लीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending