Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कसौटी जिंदगी के सेट पर शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अचानक प्रेरणा हुईं…

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे के चर्चित शो Kasautii Zindagii Kay 2 के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो में प्रेरणा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस मंगलवार को शूटिंग के अचनाक बेहोश हो गईं। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, “एरिका मंगलवार को शो की शूटिंग कर रही थी. इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया। इसके बाद शूटिंग को रोका गया। एरिका ने कुछ देर वेनिटी वैन में आराम किया। फिर वापस आकर सीन पूरा किया। खबरें हैं कि एरिका जब सेट पर आई थीं उस दौरान भी उनकी तबीयत खराब थी। वो काम खत्म कर जल्द ही घर वापस जाना चाहती थीं।” बता दें कि ब्रॉडकास्ट ईशू के कारण एरिका काम से छुट्टी नहीं ले सकती थीं।

कसौटी से पहले एरिका को ”कुछ रंग प्यार के ऐसे भी” में भी देखा जा चुका है। इस शो में उनके द्वारा निभाया गया किरदार दर्शकों के बीच आज भी पॉपुलर है।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending