Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय कुमार और रजनीकांत के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज से एक दिन पहले 2.0 पर लग सकता है बैन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली लंबे समय से रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का इंतजार कर रहे लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म को बैन करने की मांग होनी लगी है।

दरअसल फिल्म की थीम ने देश के सेल्युलर ऑपरेटर्स असोसिएशन (COAI) को नाराज कर दिया है, जिसके चलते वे इस फिल्म को बैन कराने की मांग कर रहे हैं।

यह sci-fi फिल्म मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन के बुरे प्रभावों के बारे में है। इसकी थीम यह है कि यह धरती सिर्फ इंसानों के रहने के लिए नहीं है बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी है।

हालांकि यह बात सही है लेकिन देश के सेल्युलर मोबाइल ऑपरेटर इस थीम से नाराज हैं। उनके मुताबिक यह फिल्म लोगों के मन में साइंस के प्रति दुर्भावना पैदा करेगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending