Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ आखिरी बार नजर आएंगी श्रीदेवी, फिल्म का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। 25 फरवरी को श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी के जाने की खबर सुनकर कई फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

लेकिन अब उन फैंस के लिए खुशखबरी है। श्रीदेवी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी आखिरी बार बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आएंगी।

फिल्म में श्रीदेवी गेस्ट अपिरियंस में नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब श्रीदेवी करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगी।

शाहरुख की यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रांझणा और तनु वेड्स मनु फिल्म से मशहूर हुए आनंद एल राय ने किया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending