Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कैंसर से जूझ रहे इरफान खान गुपचुप तरीके से भारत आए, शिव मंदिर में पूजा की और लौट गए!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्मे करने के लिए मशहूर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इरफान के फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

इस बीच इरफान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान इलाज के दौरान दो दिन के लिए गुपचुप तरीके से भारत आए थे।

इरफान के भारत आने की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई और वह दोबारा लंदन लौट गए। इरफान के पब्लिसिस्ट ने खुलासा किया कि वो नहीं चाहते थे कि किसी को इसकी जानकारी मिले।

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने खुलासा किया कि निजी कारणों से इरफान दो दिनों के लिए भारत आए थे। वो नासिक में त्र्यंबकेश्वर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में इरफान ने पंडितों की मदद से पूजा और हवन किया।

आपको बता दें कि इलाज करा रहे इरफान को अभी तक डॉक्टर्स की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक वह मार्च से दोबारा फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे।

इरफान की कई फिल्मे उनकी बीमारी की वजह से टल चुकी हैं। इन फिल्मों में हिंदी मीडियम 2 शूजित सरकार की उधम सिंह और विशाल भारद्वाज की सपना दीदी प्रमुख हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending