मनोरंजन
अजय देवगन ने कहा-बूढ़ी हो चुकी हैं काजोल, बताया बुढ़ापा छिपाने के लिए 3 घंटे क्या करती हैं!
मुंबई। हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 6 लगातार अपने मेहमानों और उनके द्वारा किए गए खुलासे पर सुर्खियां बटोर रहा है।
इस बार उनके शो में काजोल और अजय देवगन बतौर गेस्ट दिखने वाले हैं। ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय के बीच टक्कर की वजह से हुई दुश्मनी के बाद यह पहला मौका है जब काजोल अजय और करण साथ दिखेंगे।
.@KajolAtUN gets candid while @ajaydevgn stirs up the hornet's nest next Sunday on #KoffeeWithKaran! #KoffeeWithAjay #KoffeeWithKajol pic.twitter.com/yAbyWmXa8j
— Star World (@StarWorldIndia) November 25, 2018
हाल ही में इस एपिसोड से जुड़े दो विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए जो देखते ही देखते वायरल होने लगे। इस विडियो में दोनों एक दूसरे के राज खोलते नजर आ रहे हैं वहीं दोनों के बीचे हल्की फुल्की नोंकझोंक को भी देखने को मिलेगी।
Real life antics trump reel life drama when you're @ajaydevgn and @KajolAtUN! #KoffeeWithKaran #KoffeeWithAjay #KoffeeWithKajol pic.twitter.com/zr8EFPSOL2
— Star World (@StarWorldIndia) November 25, 2018
वीडियो में अजय पत्नी काजोल का राज खोलते हुए बताते हैं कि उसे फोटोज क्लिक करना पसंद है। इसमें कोई प्रॉब्लम भी नहीं है। लेकिन एक फोटो लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे का टाइम बर्बाद किया जाता है, क्योंकि उस तस्वीर को पोस्ट करना है।
ये सुनकर करण जौहर भी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद अजय ने बताया, “पहले काजोल ये सब कभी नहीं करती थी, लेकिन अब बुढ़ापे में उसे ये… इतना सुनते ही काजोल भड़क जाती हैं कि सॉरी बुढ़ापा मुझे नहीं आया है, ओके”
शो में करण जौहर ने कई मजेदार सवाल पूछे, इसमें से एक था कि बॉलीवुड में स्टार्स अक्सर क्या झूठ बोलते हैं? इस पर अजय बिना सोचे बोल पड़ते हैं कि सबसे बड़ा झूठ जो आमतौर पर बोला जाता है कि मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता हूं।
अजय का ये जवाब सुनकर काजोल चौंक जाती हैं। फिर अजय सफाई देते हुए कहते हैं कि अरे… मैं तो दूसरों की बात कर रहा था। इन विडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एपिसोड कितना धमाकेदार होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि पूरा एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद फैंस इस पर कैसा रिएक्शन देते हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन