Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के घर शुरू हो गई शादी की तैयारियां, देखें तस्वीरें

Published

on

Loading

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी स्टार निक जोनास से शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रियंका की शादी जोधपुर में होगी। लेकिन मुंबई से उनके घर की जो फोटोज़ सामने आयी हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि उनके घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा का घर लाइट से सजा दिया गया है। प्रियंका का घर नीचे से ऊपर तक दूधिया रौशनी में जगमगा रहा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जानकारी के मुताबिक – प्रियंका और निक जोनास की शादी दो दिसंबर को होगी। ये शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी लेकिन ख़बर है कि उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग से शादी करेंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी की कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगीl अब प्रियंका की शादी तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रियंका की शादी के बारे में कहा जा रहा है कि यह इस साल की सबसे ख़ास शादियों में होगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending