Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

26/11 मुंबई हमलाः आतंकियों की जानकारी देने वाले को अमेरिका ने किया 35 करोड़ देने का ऐलान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 26 नवंबर ये वो तारीख है जब समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आंतकी मुंबई में घुस आए और सैकड़ो बेगुनाहों की जान ले ली। इस आतंकी हमले को देश आज तक नहीं भुला पाया है।

हमले के बाद सेना के जवानों और पुलिस अफसरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कई लोगों को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाया और आतंकियों को मार गिराया।

इन आतंकियों में से एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया जिसे बाद में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। इस हमले में भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

इनमें से 6 नागिरक अमेरिकी थे। अमेरिका आज भी इस हमले को नहीं भूला है। अमेरिका पहले भी मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लोगों की जानकारी देने वालों को 35 करोड़ रुपए देने का एलान कर चुका है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने  पहले ये एलान किया था कि जो भी व्यक्ति हमले की योजना बनाने या इसमें मदद करने वाले की जानकारी देगा उसे अमेरिकी सरकार द्वारा इनाम दिया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending