Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान की ‘बहन’ ने कहा नहीं बनना चाहती शाहरुख की सिस्टर, करना चाहती हूं सिर्फ प्यार!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग लड़को के मुकाबले लड़कियों में ज्यादा है।

उनकी रोमांटिक छवि का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लड़कियां आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं।

इसी कड़ी में बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जुड़ गई हैं जो शाहरुख की रोमांटिक छवि से इस कदर प्रभावित हैं कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वह उनकी बहन का किरदार नहीं निभा सकती।

हम बात कर रहे हैं सलमान की ऑन स्क्रीन बहन स्वरा भास्कर की। हाल ही में स्वरा ने एक इंटरव्य़ू के दौरान कहा कि वह शाहरुख की बहन का किरदार नहीं निभाना चाहती वह सिर्फ उनके साथ पर्दे पर रोमांस कर सकती हैं।

बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने खुद यह खुलासा किया कि उन्हें एक फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने वह फिल्म ठुकरा दी क्योंकि उसमें उनका रोल बहन का था।

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म वीरे दि वेंडिंग में एक सीन का लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending