Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐश्वर्या राय की भाभी ने बताया क्या है उनके घर का नाम, जानकर सिर पीट लेंगे आप!

Published

on

Loading

मुंबई। अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देने वाली ऐश्वर्या राय आज भी बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती का कायल केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड भी है।

लेकिन आज हम ऐश्वर्या की खूबसूरती या एक्टिंग की नहीं बल्कि उनके निक नेम (घर के नाम) के बारे में बात करेंगे। हाल ही में ऐश्वर्या की सिस्टर-इन-लॉ ने इस बात का खुलासा किया है कि घर पर ऐश्वर्या को किस नाम से बुलाया जाता है।

श्रीमा राय से इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने पूछा- आप अपने बच्चों को कैसे बताती होंगी कि उनकी आंटी कितनी फेमस हैं? इसपर श्रीमा ने जवाब दिया- ”मेरे घर में ये कभी भी एक विषय नहीं रहा है। ऐश को घर में बच्चे गुलू मामी के नाम से पुकारते हैं।” बच्चों के साथ उनका एक खास लगाव भी है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending