नेशनल
अयोध्या के लिए परिवार सहित घर से रवाना हुए उद्धव ठाकरे, पहुंचते ही करेंगे ये काम!
मुंबई। राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज उठाने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
उद्धव के अयोध्या पहुंचने से पहले दो स्पेशल ट्रेनों में बड़ी संख्या में शिवसैनिक अयोध्या पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्धव दोपहर दो बजे तक विशेष विमान से फैजाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव अयोध्या पहुंचकर लक्ष्मण किला में आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 6 बजे मां सरयू की आरती करेंगे।
हनुमानगढ़ी में रोज की तरह ही आज सुबह भी आरती के समय से भक्तों का आना जाना जारी है। शनिवार को सुबह से ही रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की काफी भीड़ दिख रही है। इनमें से ज्यादातर भक्त शिवसैनिक हैं।
उत्तर प्रदेश
मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।
शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।
उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं