Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिस इंडिया रह चुकी इस एक्ट्रेस के 16 साल की उम्र में थे बूढ़े शख्स से संबंध, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले सेलिना मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

मिस इंडिया रह चुकीं सेलिना अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ह़ॉट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। सेलिना ने फिल्म जानशीन से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

इस फिल्म में उनके हॉट सीन देखकर हर कोई हैरान रह गया था। फिल्म में उनके अपोजिट फरदीन खान थे। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने यह खुलासा किया था कि वह 16 साल की उम्र में एक अधेड़ गे व्यक्ति के साथ रिलेशन में थीं।

बॉलीवुड में अपने करियर का गिरता ग्राफ देखकर सेलिना ने शादी का फैसला कर लिया। उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली।

एक इंटरव्यू के दौरान अपने और पीटर के रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी और पीटर की मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी।

सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए।

उसी दिन हम लोगों की सगाई हो गई थी। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है।

इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। सेलिना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म थैंक्यू में देखा गया था। 7 साल बाद सेलिना फिल्म ‘अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजन्स ग्रीटिंग्स’ फिल्म के जरिए कमबैक करने जा रही हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending