Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एंडीज में लापता भारतीय पर्वतारोही की तलाश जारी

Published

on

अर्जेटीना, चिली, एंडीज पर्वत श्रृंखला, माली मस्तान बाबू, विदेश मंत्रालय, सैयद अकबरुद्दीन, सैयद अकबरुद्दीन, आईआईटी, आईआईएम-कोलकाता,,

Loading

नई दिल्ली| अर्जेटीना और चिली के हेलीकॉप्टर एंडीज पर्वत श्रृंखला में लापता हुए भारतीय पर्वतारोही माली मस्तान बाबू की तलाश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। बाबू 24 मार्च को उस समय लापता हो गए थे, जब वह चिली और अर्जेटीना के बीच पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे।

बाबू भारत के एक शीर्ष पर्वतारोही हैं। वह दुनिया में ‘सबसे तेजी से सात चोटियों को फतह करने वाले’ पर्वतारोही हैं। वर्ष 2006 में 172 दिनों के पर्वतारोहण के दौरान उन्होंने प्रत्येक माह के सप्ताह के सातों दिन चढ़ाई कर के सात चोटियां फतह की थीं। वह अंटाकार्टिका के सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन मैसिफ को फतह करने वाले पहले भारतीय और एवरेस्ट फतह करने वाले आंध्र प्रदेश के पहले व्यक्ति हैं।

बाबू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर और आईआईएम-कोलकाता के छात्र रह चुके हैं। तलाशी अभियान की निगरानी के लिए उनकी बहन दोरासनम्मा अर्जेटीना में मौजूद हैं। बाबू इस यात्रा के लिए 16 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित अपने घर से रवाना हुए थे। बाबू के पर्वतारोहण शुरू करने के तुरंत बाद मौसम खराब हो गया था। उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने फेसबुक पर ‘रेस्क्यू माली मस्तान बाबू’ पेज शुरू किया है, जिस पर उनसे संबंधित खबरें और एंडीज में तलाशी अभियान की स्थिति अपडेट की जा रही है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending