Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस हॉट एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, इमरान हाशमी के साथ दे चुकी हैं बेहद बोल्ड सीन!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार उदिता गोस्वामी ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

तस्वीर शेयर करते हुए उदिता ने लिखा – 21 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदिता ने अपने बेटे का नाम कर्मा रखा है।

बता दें कि साल 2013 में उदिता और मोहित ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम देवी है। उदिता ने बेटे के जन्म से पहले ही बेबी बंप के साथ सिजलिंग फोटोशूट करवाया था।

उन्होंने इस शूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। उदिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘पाप’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending