Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका से पहले 8 एक्ट्रेस से चुके हैं निक के संबंध, आखिरी नाम जानकर देसी गर्ल भी रह जाएंगी हैरान!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका-निक की शादी इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अभी दोनों ने अपनी शादी की डेट को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों दो रीति-रिवाज से शादी करेंगे। 2 तारीख को प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और 3 तारीख को दोनों क्रिश्चियन परंपरा से शादी करेंगे।

शादी से पहले आज हम आपको निक से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका से पहले निक के कई एक्ट्रेस के साथ संबंध रह चुके हैं।

आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस

मिली सायरस:

निक मिली सायरस से पहली बार 13 साल की उम्र में मिले थे। मुलाकात का ये सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

डेल्टा गुड्रम:

फरवरी 2012 तक निक ने डेल्टा को डेट किया और इसके बाद दोनों अलग हो गए।

ओलिविया कल्पो:

ओलिविया के साथ निक की रिलेशनशिप उनकी कुछ सबसे लंबी चलने वाली रिलेशनशिप्स में से एक थी। यह रिश्ता साल 2013 में शुरू हुआ। 2 साल बाद दोनों साल 2015 में अलग हो गए।

केंडाल जेफर:

एक न्यूज पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि निक और केंडाल ने साल  2015 में एक दूसरे को डेट किया।

केट हडसन:

 

साल 2015 में ही निक ने खुद ने 14 साल बड़ी केट को डेट करना शुरू किया था।

लिली कोलिन्स:

Us Weekly की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में कई सूत्रों ने ऐसा बताया था कि निक-लिली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह रिश्ता साल भर भी नहीं चल सका।

जॉर्जिया फॉलर:

 

साल 2017 में निक के जॉर्जिया को डेट करने की भी खबरें आई थीं।

सेलेना गोमेज:

मिली से रिश्ता टूटने के बाद 2008 में निक का दिल सेलेना गोमेज पर आ गया। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending