Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रेमिका ने प्रेमी के टुकड़े कर बनाई बिरयानी, लोगों को खिलाया, वजह है बेहद हैरान कर देने वाली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ ऐसा खौफनाक काम किया जिसके बारे में जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। इस महिला ने पहले अपने प्रेमी की हत्या की फिर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बिरयानी बना दी और वर्कस् को खिला दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोरक्को की रहने वाली महिला ने इस सनसनीखेज वारदात को यूएई में अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला का बॉयफ्रेंड शादी किसी और से शादी करने जा रहा था।

हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को महिला के घर से इंसानी दांत मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बरामद दांत मृतक के हैं।

गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा कि ऐसा उसने बदला लेने के लिए किया है। वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending