मनोरंजन
‘साइज जीरो’ में सोनल चौहान की विशेष भूमिका
अभिनेत्री सोनल चौहान तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘साइज जीरो’ में एक अहम किरदार निभाने जा रही हैं। सोनल अगले सप्ताह से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में सोनल सहायक भूमिका निभाएंगी। यह बहुत छोटा लेकिन फिल्म की कहानी के लिहाज से काफी अहम किरदार होगा। वह अगले सप्ताह से शूटिंग शुरू करेगी।”
यह एक मोटी लड़की की मुश्किलों पर आधारित रूमानी हास्य फिल्म है। इस फिल्म में आर्य और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुष्का इस फिल्म में एक मोटी महिला का किरदार निभाएंगी।
इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी और निर्माण पीवीपी सिनेमा करेगा।
सोनम फिलहाल राम पोथीनेनी अभिनीत तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘पांडगा चेस्को’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी