Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कभी पत्नी संग ठेले पर लिट्टी-चोखा बेचा करता था ये एक्टर, आज है फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार!

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान का एक डायलॉग है। किसी बड़ी…चीज होती है कभी भी पलट जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ।

एक गरीब परिवार का लड़का जो कभी ठेले पर अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचा करता था आज वह फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार है।

हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। फिल्मों में आने से पहले खेसारी यही काम किया करते थे। ऐसा वह अपने गाने के एलबम के लिए पैसा जुटाने के लिए करते थे।

किस्मत में खेसारी का सुपस्टार बनना लिखा था। खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है।

उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यू-ट्यूब पर उनकी फिल्मों के विडियोज हमेशा ट्रेंड होते रहते हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending