Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर के सामने दीपिका को पत्रकार ने कहा कुछ ऐसा, भरी महफिल में…

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। दोनों की शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्तों ने ही शिरकत की थी।

शादी के बाद दोनों 18 नवंबर को भारत लौट आए जहां इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शादी के बाद दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत लौटने का बाद रणवीर दीपिका के साथ सबसे पहले अपने घर गए जहां उनका गृह प्रवेश हुआ इसके बाद रणवीर दीपिका के घर चले गए।

रिपोर्ट्स की अगर माने तो रणवीर अभी कुछ समय तक दीपिका के घर पर ही रहेंगे क्योंकि रणवीर और दीपिका का नया बंगला अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है।

मुंबई लौटने के बाद मंगलवार को दोनों अपने ग्रैंड रिशेप्शन के लिए बेंगलुरू रवाना हो गए। बेंगलुरू के लिए निकली यह जोड़ी जब एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और फोटो खींचने की रिक्वेस्ट करने लगे।

इसी बीच एक पत्रकार ने फोटो क्लिक करने के लिए दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारने लगा। फिर क्या था पत्रकार की यह बात सुनकर दीपिका वहां जोर-जोर से हंसने लगी और उसके बाद अपनी फ्लाइट के लिए निकल गईं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending