Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया ने अपनी शादी पर किया सनसनीखेज खुलासा, जानकर फैंस रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया है।

हाल ही दोनों ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका भी गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों साल 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

लेकिन 2019 आने से 2 महीने पहले आलिया ने अपनी शादी को लेकर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। आलिया ने बताया कि प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनकी शादी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

आलिया ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर मीडिया से कहा, “अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।”

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस समय आलिया और रणबीर दोनों के सितारे बुलंदियों पर चल रहे हैं।

जहां एक ओर आलिया की फिल्म ‘राज़ी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई वहीं रणबीर कपूर की संजू ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 340 करोड़ की कमाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि पहली बार एक साथ काम कर रही बॉलीवुड की ये नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

 

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending