Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने साल 1994 में लगाया ऐसा दिमाग, ऐश्वर्या राय नहीं बन सकी मिस इंडिया!

Published

on

Loading

मुंबई। आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की दीवानी पूरी दुनिया है। 42 साल की उम्र में ऐश्वर्या आज भी बला की खूबसूरत नजर आती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या की खूबसूरती को भी एक समय किसी ने मात दे दी थी। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि सुष्मिता सेन हैं।

21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर सुष्मिता ने इतिहास रच दिया था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिसने यह खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन उससे ठीक पहले मिस इंडिया कंपिटीशन के दौरान खूबसूरती के साथ अपना ऐसा दिमाग लगाया कि ऐश्वर्या राय मिस इंडिया कंपिटीशन हार गईं।

 

मिस इंडिया कंपिटीशन के दौरान सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि ‘अपने जन्म का समय, लेकिन सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’। यही वह जवाब था जिसकी वजह से सुष्मिता सेन मिस इंडिया जीत गईं वहीं ऐश्वर्या राय रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending