Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सैफ अली खान ने किया खुलासा, इतनी कीमत में बिकती है तैमूर की एक फोटो!

Published

on

Loading

मुंबई। करीना कपूर-सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी लुक और क्यूट अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

तैमूर आज स्टारडम के मामले में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार को कड़ी टक्कर देते हैं। उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी क्लिक की गई तस्वीरें भी बिकती हैं।

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना तैमूर की एक फोटो की अच्छी खासी कीमत होती है। इस बात का खुलासा खुद छोटे नवाब सैफ अली खान ने किया है।

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस बीच सैफ से करण ने तैमूर से जुड़े सवाल किए।

उस दौरन करण जौहर के साथ बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने बताया तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है।

सैफ अली खान के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी। इस बीच सैफ अली खान ने मजाक में यह भी कहा, अगर उन्हें तैमूर अली खान के माध्यम से अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा, तुम बहुत चीप हो।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending