Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शेरा ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर फिल्म एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने पर शेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शेरा को करेली से गिरफ्तार किया है। शेरा की गिरफ्तारी मोबाइल पर मिले लोकेशन की वजह से ही संभव हो पाई है।

अगर आपको भी यह नाम सुनकर लग रहा है कि हम सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल, शेरा नाम के एक युवक ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 घंटे की छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ मुंबई के एक थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में फिल्म अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

मुंबई से आई पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं से सलमान खान का पर्सनल नंबर हासिल कर लिया था। उस नंबर पर फोन करके इन लोगों ने अभिनेता के साथ गाली-गालौच करने के साथ ही उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी।

उसके बाद शेरा समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी महत्वकांक्षी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending